दुकान से घर लौट रहे युवक पर बीच सड़क हमला

दुकान से घर लौट रहे युवक पर बीच सड़क हमला, दो बाइक सवार चार दबंगों ने बेरहमी से पीटा

 लखनऊ- आशियाना थाना क्षेत्र में देर रात दुकान से घर लौट रहे एक युवक पर दो बाइक सवार चार युवकों ने बीच सड़क हमला कर दिया। दबंगों ने युवक की जमकर पिटाई की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल युवक का इलाज लोकबंधु अस्पताल में कराया गया।

पीड़ित की मां नीलम वर्मा, पत्नी अनिल वर्मा एवं निवासी सेक्टर-एल, आशियाना ने बताया कि उनका बेटा सचिन 24 जुलाई की रात करीब 11 बजे दुकान का काम खत्म कर घर लौट रहा था। तभी बंगला बाजार के पास दो बाइक पर सवार चार अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया और लात-घूंसों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट में सचिन के सिर और हाथ में चोटें आई हैं।

इलाज के बाद पीड़ित की मां ने आशियाना थाने पहुंचकर चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।आशियाना इंस्पेक्टर गजेन्द्र कुमार राय ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और हमलावर युवकों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।


 रिपोर्टर - राजेश वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.