नहर में कूदा युवक, दरोगा सच्चिदानंद पांडेय बने देवदूत

नहर में कूदा युवक, दरोगा सच्चिदानंद पांडेय बने देवदूत; पुलिस टीम ने बचाई युवक की जान 

 लखनऊ-राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस की मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल देखने को मिली। भोला खेड़ा चौकी के पास एक युवक के नहर में कूदने की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज दरोगा सच्चिदानंद पांडेय अपनी पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए और रस्सी के सहारेपुलिस टीम के साथ नहर में उतरकर डूब रहे युवक को बचा लिया।

बताया जा रहा है कि नहर में कूदने के बाद युवक नहर में डूबने लगा था, जिसके बाद चौकी इंचार्ज सच्चिदानंद पांडेय और पुलिसकर्मियों ने अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए रस्सी के सहारे नहर में उतरकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कृष्णानगर थाना प्रभारी निरीक्षक पी०के० सिंह के अनुसार, बुधवार देर रात सूचना मिली थी कि भोला खेड़ा चौकी के पास एक युवक नहर में कूद गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बिना किसी देरी के बचाव कार्य शुरू कर युवक की जान बचा ली। पूछताछ में युवक ने अपना नाम शनि तिवारी, पुत्र स्वर्गीय लाल बहादुर तिवारी, निवासी मौंदा, थाना सरोजनीनगर बताया। युवक की हालत सामान्य होने के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी और उन्हें थाने बुलाकर युवक को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया।

अपने बेटे को सुरक्षित देखकर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताया और चौकी इंचार्ज सच्चिदानंद पांडेय की जमकर प्रशंसा की। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की तत्परता, साहस और मानवता की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते पुलिस मौके पर न पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था।कुल मिलाकर, कृष्णानगर पुलिस की तत्परता और दरोगा सच्चिदानंद पांडेय के साहस ने एक युवक की जिंदगी बचा ली, जिसके बाद हर कोई पुलिस टीम को सलाम कर रहा है।


 रिपोर्टर - उमेश विश्वकर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.