चोरी कर भाग रहे चोर को स्थानीय लोगो ने दबोच किया पुलिस के हवाले
लखनऊ। मानक नगर थाना क्षेत्र में शनिवार रात चोरी कर भाग रहे एक युवक को मोहल्ले वालों ने दौड़ाकर पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया । मानकनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरननगर स्थित अमरूदही बाग में अपने परिवार संग रहने वाली संगीता चंदानी पत्नी रवि चंदानी के अनुसार शनिवार रात लगभग 8 बजे मोहल्ले में ही रहने वाला रामदयाल पुत्र गंगाराम चोरी छिपे उनके घर में घुस घरेलू सामान समेत दो हजार से अधिक की नगदी बोरी में भर कर घर से निकल रहा था । इसी दौरान उनकी नजर आरोपित रामदयाल पर पड़ गई । बोरी में सामान भरकर ले जाता देख उन्होंने शोर मचाया । शोर सुनकर मोहल्ले के लोगों ने रामदयाल को दौड़ाकर सामान समेत पकड़ पुलिस के हवाले कर स्थानीय थाने में लिखित शिकायत की है । पुलिस के अनुसार पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है ।
रिपोर्टर - राजेश वर्मा
No Previous Comments found.