शिक्षिका ने चार छात्रा पर जातिसूचक गाली-गलौज, उत्पीड़न धमकी का लगाया आरोप

लखनऊ। आशियाना थाना क्षेत्र स्थित बंगला बाजार के एक निजी स्कूल में शिक्षिका ने अपनी चार छात्रा पर जातिसूचक गाली-गलौज, मानसिक उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मूल रूप से उदयगंज रोड हुसैनगंज लखनऊ निवासी मीनू वर्मा पत्नी देवेन्द्र के मुताबिक वह आशियाना थाना क्षेत्र के बंगला बाजार स्थित एमबीएएस द फैमिली एंड एकेडमी में फैकल्टी टीचर के रूप में कार्यरत हैं। आरोप है कि 12 सितंबर को उनकी छात्रा आस्था गौतम पुत्री राजेन्द्र गौतम निवासी पीजीआई और आरोपी छात्रा ममता तिवारी, संजना ओझा, इल्मा अहमद व शालू सैनी के बीच विवाद हुआ था। तब उन्होंने उक्त विवाद शांत कराने का प्रयास किया। इसके बाद आरोपी छात्रा लगातार उन्हें और उनकी छात्रा आस्था गौतम को जातिसूचक गालियां देकर अपमानित कर जान से मारने की धमकी दे व्हाट्सऐप ग्रुप पर छात्रा के चरित्र को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। जिसके चलते उन्होंने 14 सितंबर को स्थानीय आशियाना थाने मे पुलिस से लिखित नामजद शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीडित शिक्षिका की नामजद शिकायत पर शनिवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर विधिक कारवाई की जायेगी। रिपोर्टर - राजेश वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.