मटन हाउस संचालक पर नकाबपोशों ने किया हमला, मुकदमा दर्ज

मटन हाउस संचालक पर नकाबपोशों ने किया हमला, मुकदमा दर्ज लखनऊ। आलमबाग कोतवाली इलाके स्थित शाही मस्जिद के निकट संचालित चंपारण मटन हाउस के संचालक पर एक दर्जन से अधिक नकाबपोश युवकों ने शनिवार देर रात डंडे और लोहे की चेन से हमला कर संचालक समेत उसके दो अन्य भाइयों को घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। आलमबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित आलमबाग शाही मस्जिद के निकट संचालित चंपारण मटन हाउस के 21 वर्षीय संचालक विवेक चौधरी पुत्र रामसेवक चौधरी के अनुसार बीते शनिवार देर रात करीब 1 बजे एक दर्जन से अधिक अज्ञात नकाबपोश लड़के उनकी दुकान पर आए और डंडे व लोहे की चेन से हमला कर जमकर पीटा जिससे विवेक चौधरी समेत उसके भाई आशू कुमार और रूपेश कुमार के सिर, शरीर व आंख पर गंभीर चोटें आईं । पीड़ित ने मामले की लिखित तहरीर स्थानीय आलमबाग थाने में दी है। आलमबाग कोतवाली प्रभारी बृजेश त्रिपाठी ने बताया पीड़ित मटन संचालक की तहरीर पर रविवार को मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल आरोपियों की तलाश की जा रही है । रिपोर्टर - राजेश वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.