पीएनएस गैस कनेक्शन के नाम पर जालसाजों ने 13 रुपये के झांसे में ले खाते से उडाये रूपये

लखनऊ। आशियाना थाना क्षेत्र मे रहने वाले एक व्यक्ति को जालसाजों ने पीएनएस गैस कनेक्शन के नाम पर 13 रुपये के झांसे में लेकर खाते से निकले 1 लाख से ज्यादा रूपये हडप लिये। आशियाना थाना क्षेत्र के शारदा नगर रुचिखंड-दो निवासी रमेश कुमार सक्सेना पुत्र हरगोविंद सक्सेना के अनुसार 9 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे उनके मोबाइल नंबर पर कॉल आई। कालर ने खुद को पीएनएस गैस कनेक्शन का कर्मचारी बता 13 रुपये ट्रांसफर करने को कहा। वही पीडित का कहना था उन्होंने झांसे में आकर जैसे ही प्रक्रिया की, ठगों ने उनके खाते से 93,052 रुपये, 6,901 रुपये, 19,901 रुपये और 25,000 रुपये की निकासी कर ली। जिसकी जानकारी होने पर उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नम्बर पर शिकायत करा 70 हजार रुपये होल्ड करा रविवार 20 सितंबर को स्थानीय आशियाना थाने मे पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीडित की शिकायत पर आईटी एक्ट की धारा मे मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्टर - राजेश वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.