सरोजनीनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, दारोगा की मौत
सरोजनीनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, दारोगा की मौत
लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में उप निरीक्षक सतेंद्र सिंह की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल दारोगा को तत्काल सीएचसी सरोजनीनगर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, दारोगाखेड़ा के पास एक वैगनआर कार सड़क किनारे खड़े डम्पर UP32 WN 9889 में पीछे से जा टकराई। कार में उप निरीक्षक सतेंद्र सिंह वर्दी में घायल अवस्था में मिले थे।
मृतक उप निरीक्षक सतेंद्र सिंह की उम्र करीब 52 वर्ष थी और वह कानपुर नगर के सनिगवा कोयला नगर के रहने वाले थे। वर्तमान में उनकी तैनाती 112 मुख्यालय, लखनऊ में थी। हादसे की सूचना परिजनों को दी गई, जिसके बाद परिजन सीएचसी सरोजनीनगर पहुंचे।
पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्टर - राजेश वर्मा
No Previous Comments found.