हुसैनगंज पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, चोरी का सामान बरामद

लखनऊ। हुसैनगंज पुलिस ने ऑफिस में घुसकर सामान चोरी करने के मामले में एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकास सोनकर (25) पुत्र जितानू सोनकर, निवासी पुराना बर्फ खाना, थाना हुसैनगंज, लखनऊ के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, 24 सितंबर को मो. कलीम पुत्र मो. सलीम निवासी कटरा हैदर हुसैन, चौक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति उनके ऑफिस में घुसकर सामान चोरी कर ले गया। मामले में हुसैनगंज थाने में मुकदमा धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए विकास सोनकर को 24 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे रामलीला मैदान के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे और निशानदेही पर तीन एसी आउटडोर मोटर, तीन एक्सपेंशन वाल, तीन हीटिंग वाल और एक छोटा ट्रांसफार्मर बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ हुसैनगंज थाने में आबकारी अधिनियम, मारपीट व धमकी तथा चोरी से संबंधित पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी पुलिस द्वारा अन्य थानों और जनपदों से की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष शिवमंगल सिंह, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक सुहैल अहमद, हेड कांस्टेबल आशीष शुक्ला और कांस्टेबल अजय शामिल रहे। आरोपी से कड़ी पूछताछ के बाद विधिक कार्यवाही के तहत जेल भेज दिया गया है। रिपोर्टर - राजेश वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.