दुबग्गा में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
लखनऊ। पश्चिमी जोन के थाना दुबग्गा पुलिस ने 10 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार 27 सितंबर को पीड़िता की मां ने तहरीर दी थी कि आरोपी ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी। तहरीर के आधार पर थाना दुबग्गा पर मुकदमा संख्या 287/2026 धारा 65(2)/351(3) बीएनएस व 5M/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़िता को तत्काल मेडिकल परीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जांच में सामने आया कि पीड़िता और आरोपी पारिवारिक सदस्य हैं और मूल रूप से सीतापुर के रहने वाले हैं, वर्तमान में जागर्स पार्क के पास झुग्गी-झोपड़ी में रह रहे थे।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कुन्दन (24) पुत्र खेलावन को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
रिपोटर - राजेश वर्मा

No Previous Comments found.