कृष्णानगर पुलिस का पैदल गश्त अभियान, संदिग्धों की हुई चेकिंग
लखनऊ। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी श्री मो. मुश्ताक के निर्देशन में थाना कृष्णानगर पुलिस टीम ने शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र में पैदल गश्त की। पुलिस टीम ने भीड़भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की।
पुलिसकर्मियों ने क्षेत्र में मौजूद लोगों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आमजन को किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया। पैदल गश्त के दौरान पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा का वातावरण मजबूत करने का प्रयास किया गया।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी के लिए क्षेत्र में लगातार गश्त और चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
रिपोर्टर - राजेश वर्मा

No Previous Comments found.