रहीमाबाद: बेहता नाले में नहाते समय डूबा युवक, शव बरामद
लखनऊ। थाना रहीमाबाद क्षेत्र के ग्राम बाकीनगर में शनिवार शाम करीब 8 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। बेहता नाले के बाढ़ के पानी में नहाते समय 35 वर्षीय युवक मुफीस पुत्र स्वर्गीय बाबू शेख डूब गया।
सूचना पर रहीमाबाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। प्राइवेट गोताखोर विजय कश्यप व उनकी टीम के सहयोग से युवक का शव बरामद कर लिया गया।
मृतक मजदूरी करता था और उसके दो बच्चे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
रिपोर्टर - राजेश वर्मा

No Previous Comments found.