मोहनलालगंज में बकरी चोर गैंग का भंडाफोड़! Swift Dzire और Ciaz से करते थे रेकी, गांवों से चुराते थे बकरियां
लखनऊ। मोहनलालगंज थाना पुलिस ने बकरी चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी Swift Dzire और Ciaz कार से गांव-गांव घूमकर बकरियों की रेकी करते थे और मौका मिलते ही बकरियां चोरी कर फरार हो जाते थे। चोरी की बकरियां अनस की दुकान पर बेचकर रकम आपस में बांट लेते थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 बकरियां, बिक्री से मिले 3300 रुपये और वारदात में इस्तेमाल दो चार पहिया वाहन बरामद किए हैं। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से पुलिस ने चन्द्रप्रकाश, शुभम, अनस, विकास उर्फ नन्हके, गोलू भारती और अमन रावत को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों का संबंध मोहनलालगंज में दर्ज 13 और 3 बकरियों की चोरी के दो मामलों से सामने आया है। गिरफ्तार आरोपियों में गोलू भारती के खिलाफ पहले से नौ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।
रिपोर्टर - धीरज तिवारी

No Previous Comments found.