न्यू गुडौरा मानसरोवर योजना की जर्जर सड़कों की मरम्मत की मांग

लखनऊ। न्यू गुडौरा मानसरोवर योजना, एलडीए कॉलोनी, सेक्टर-ओ, कानपुर रोड, शहीद पथ के पास की जर्जर सड़कों की मरम्मत को लेकर भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद ने नगर आयुक्त को पत्र लिखा है। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि शहीद पथ और एयरपोर्ट बाईपास के निकट होने के बावजूद कॉलोनी के अंदरूनी मार्ग लंबे समय से गड्ढों में तब्दील हैं। आसपास अस्पताल, होटल और व्यवसायिक गतिविधियां तेजी से बढ़ी हैं, लेकिन सड़कों की खराब हालत से स्थानीय निवासियों का आवागमन कठिन हो गया है। पत्र में कहा गया है कि क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और स्कूली बच्चों को परेशानी हो रही है, दोपहिया वाहन चालकों में दुर्घटना का डर बना रहता है और बारिश में स्थिति और बिगड़ जाती है। यह क्षेत्र सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है, स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अवगत कराने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। परिषद ने नगर आयुक्त से मांग की है कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके का निरीक्षण कराकर सड़कों का शीघ्र मरम्मत/पुनर्निर्माण कराया जाए और कार्य की गुणवत्ता व समयबद्धता सुनिश्चित की जाए। रिपोर्टर -उमेश विश्वकर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.