साइबर ठगों ने खाताधारक के दो बैंक खातों से उडाए 92,200 रुपये, केस दर्ज

लखनऊ। आशियाना थाना क्षेत्र मे रहने वाले खाताधारक के दो बैंक खातों से 92,200 रुपये पार कर हडप लिये। आशियाना थाना क्षेत्र के आदर्श नगर औरंगाबाद जागीर निवासी बलवीर सिंह पुत्र स्व राधेलाल के अनुसार बीते 17 सितंबर की रात साइबर ठगों ने उनके बिना अनुमति के उनके स्टेट बैंक खाते से 500 रुपये के छह और 400 रुपये का एक ट्रांजेक्शन हुआ। इसके बाद खाते से 30 हजार रुपये समेत कई अन्य रकम अलग-अलग खातों में ट्रांसफर की गई। वही पीडित का कहना था साइबर ठगों ने उनके इंडियन बैंक खाते से भी 30 हजार रुपये एक खाते में ट्रांसफर किये। इसके बाद 18,800 और 10 हजार रुपये की रकम भी अलग-अलग खातों में भेजी गई। कुल मिलाकर दोनों खातों से 92,200 रुपये की साइबर ठगी हो गई। जिसकी जानकारी होने पर उन्होंने 18 सितंबर को साइबर सेल में शिकायत करने के बाद स्थानीय आशियाना पुलिस से लिखित शिकायत की है। आशियाना थाना प्रभारी गजेन्द्र राय ने बताया पीडित खाताधारक की शिकायत पर गुरूवार को आईटी एक्ट की धारा केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। रिपोर्टर - राजेश वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.