जालसाजों ने ग्रीन गैस के नाम पर एपीके फाइल भेज खाता हैक कर तीन बार में उड़ाए 3.5 लाख रुपये
जालसाजों ने ग्रीन गैस के नाम पर एपीके फाइल भेज खाता हैक कर तीन बार में उड़ाए 3.5 लाख रुपये
लखनऊ। कृष्णानगर कोतवाली इलाके मे रहने वाले एक व्यक्ति को जालसाजों ने ग्रीन गैस के नाम पर एपीके फाइल भेज खाता हैक कर तीन बार में खाते से 3.5 लाख रुपये पार कर हडप लिये। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके के सेक्टर डी एलडीए कॉलोनी, कानपुर रोड निवासी राजीव कनौजिया पुत्र रामविलास कनौजिया के अनुसार, बीते 5 अक्टूबर सोमवार की शाम करीब 6:40 से 6:50 बजे के बीच उनके यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा इंदिरानगर के खाते से तीन बार में जालसाजों ने कुल 3,51,560.77 रुपये निकाल हडप लिये। वही पीडित का कहना था जालसाजों ने उसे ग्रीन गैस लिमिटेड
के नाम से पेमेंट अपडेट करने के लिए एक एपीके फाइल भेजी और मोबाइल पर फोन करके उनका फोन हैक कर लिया और खाते का विवरण ले लिया। इसके बाद रकम निकाल ली गई। जिसकी जानकारी होने पर उन्होंने साइबर हेल्पलाइन और बैंक हेल्पलाइन पर शिकायत कर खाता फ्रीज करा स्थानीय कृष्णानगर कोतवाली में पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित की तहरीर पर गुरूवार को आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

No Previous Comments found.