लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, कृष्णानगर पुलिस की कार्रवाई

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर उसके साथ गलत काम करने का आरोप है। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी एवं मैनुअल साक्ष्यों और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से आरोपी की तलाश की और 20 अक्टूबर को उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां की लिखित शिकायत के आधार पर 19 अक्टूबर 2026 को थाना कृष्णानगर में मुकदमा अपराध संख्या 438/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1) और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना 18 अक्टूबर की बताई गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सौरभ विश्वकर्मा (23 वर्ष), पुत्र जगदीश प्रसाद, निवासी परसपुर, थाना बल्दीराय, जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई है। पुलिस कमिश्नर लखनऊ तरुण गाबा और संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) अपर्णा कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मो. मुश्ताक के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी वसंथ कुमार के पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर लक्ष्मण वर्मा के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक प्रद्युम्न कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। कृष्णा नगर थाना प्रभारी निरीक्षक पी के सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है। रिपोर्टर - राजेश वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.