जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा कृष्णानगर, भव्य शोभायात्रा में रथों पर सवार रामायण के पात्र बने आकर्षण का केंद्र

लखनऊ। आलमबाग क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी बरहा में चल रही रामलीला के समापन और दशहरा मेले के आयोजन को लेकर कृष्णानगर क्षेत्र से भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बाराबिरवा स्थित फिनिक्स मॉल के पास से निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जय श्रीराम के जयघोष और गाजे-बाजे के बीच शोभायात्रा नहरिया चौराहा होते हुए आलमबाग थाना क्षेत्र स्थित रेलवे कॉलोनी, बरहा रामलीला मैदान पहुंची। यहां रामलीला के समापन अवसर पर दशहरा मेले का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ लखनऊ व्यापार मंडल के मुख्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकुमार वर्मा ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और बजरंगबली को माल्यार्पण कर किया। इसके बाद श्रद्धा और उत्साह के माहौल में शोभायात्रा आगे बढ़ी। गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में सजे-धजे रथों पर सवार रामायण के विभिन्न पात्र आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने भगवान श्रीराम की झांकियों के दर्शन कर अपनी श्रद्धा प्रकट की। शोभायात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और जाम की स्थिति उत्पन्न न होने देने के लिए कृष्णानगर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाली गई। इस दौरान कृष्णानगर थाना प्रभारी निरीक्षक पीके सिंह स्वयं मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। पुलिस की सतर्कता के बीच शोभायात्रा निर्धारित मार्ग से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। रिपोर्टर – राजेश वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.