श्रेया कालरा बनीं ‘लॉक अप सीजन 2’ की विजेता, फिनाले में दी सभी को मात

BY - ARSHITA SINGH

नेटफ्लिक्स के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' का शानदार समापन हो गया है। लंबे समय तक चले इस शो के बाद आखिरकार दर्शकों को अपना विजेता मिल गया। श्रेया कालरा ने बेहतरीन खेल और दमदार प्रदर्शन के दम पर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।इसके साथ ही उन्हें 1 करोड़ रुपये की इनामी राशि भी मिली। ग्रैंड फिनाले में सभी फाइनलिस्ट के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, जिसने आखिरी पल तक दर्शकों का उत्साह बनाए रखा।

कैसा रहा फैन्स का रिएक्शन 

श्रेया की जीत के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं। पूरे सीजन में उन्होंने कई मुश्किल टास्क पूरे किए और अपनी रणनीति से सभी का ध्यान खींचा। इसी प्रदर्शन की बदौलत वह शो की विजेता बनने में सफल रहीं। जहाँ पहले ये अंदाज़ा लगाया जा रहा था की यह शो शिवांगी जोशी की तरफ बायस्ड है और अंततः उन्हें ही विजेता बनाया जाएगा, श्रेया कालरा की जीत ने इन सभी अफवाहों को ख़ारिज कर दिया है और फैन्स श्रेया की जीत पर काफी खुश है | 

दर्शकों का मानना था कि मुकाबला काफी कड़ा था और शिवांगी जोशी या अन्य फाइनलिस्ट भी जीत के हकदार थे, जिसके चलते सोशल मीडिया पर कुछ जगहों पर बहस भी देखने को मिल रही है|

Shreya And Shivangi: नेटफ्लिक्स के पॉपुलर शो 'लॉकअप 2' के फिनाले का शूट हो चुका है. जल्द ही फैन्स को भी पता लग जाएगा कि इस सीजन का विनर कौन बनेगा. हालांकि, अभी टॉप 2 में श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी का ही नाम सामने आ रहा है. दोनों के फैन पेज के मुताबिक, कहीं श्रेया को विनर बताया जा रहा है, कहीं शिवांगी को.

किन कंटेस्टेंट्स के बीच हुई थी फिनाले की टक्कर 

शो के ग्रैंड फिनाले में श्रेया कालरा के अलावा शिवांगी जोशी, राम कपूर, शिल्पा शिंदे और योगेश रावत ने अपनी जगह बनाई थी। फाइनल मुकाबले में शिवांगी जोशी पहले रनर-अप रहीं। वहीं राम कपूर, शिल्पा शिंदे और योगेश रावत भी ट्रॉफी की दौड़ में शामिल थे, लेकिन जीत हासिल नहीं कर सके।

फिनाले से पहले वरुण यादव और आकांक्षा चमोला शो से बाहर हो गए थे। आकांक्षा का सफर तब खत्म हुआ, जब होस्ट रितेश देशमुख ने कंटेस्टेंट्स से सामूहिक फैसला लेने को कहा। इसके बाद योगेश रावत, श्रेया कालरा और वरुण यादव ने एकमत होकर आकांक्षा को बाहर करने का फैसला लिया।

कौन कर रहा था सीजन 2 होस्ट 

Lock Upp S2 Promo: 14 सेलिब्रिटीज, दो बेरहम जेलर्स! फराह खान-रितेश देशमुख  ने दिया कंटेस्‍टेंट को लेकर हिंट - lock upp season 2 promo host farah khan  riteish deshmukh show will have

'लॉक अप सीजन 2' का प्रीमियर 27 जून 2026 को नेटफ्लिक्स पर हुआ था। इस बार शो को फराह खान और रितेश देशमुख ने होस्ट किया। वहीं पहले सीजन की मेजबानी कंगना रनौत ने की थी।दर्शको ने रितेश और फराह की जोड़ी को होस्ट के रूप में खूब पसंद किया |

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.