लोहरदगा की बेटी दीक्षा कुमारी को राष्ट्रपति के हाथों किया गया सम्मानित

लोहरदगा : की बेटी दीक्षा कुमारी को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया। वह राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की सक्रिय सदस्य हैं और उन्होंने स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, साक्षरता अभियान, महिला सशक्तिकरण और सड़क सुरक्षा जैसे कई महत्वपूर्ण अभियानों में भाग लिया है। दीक्षा कुमारी रांची विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई से जुड़ी हुई हैं और उन्हें उनके कार्यों के लिए रांची विश्वविद्यालय द्वारा "बेस्ट वालंटियर" का खिताब भी दिया गया है। दीक्षा कुमारी को 6 अक्टूबर को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में सम्मानित किया गया।उन्हें रजत पदक, प्रमाण पत्र और 1 लाख रुपये की राशि से सम्मानित किया गया। दीक्षा कुमारी की उपलब्धियों पर लोहरदगा चंदवा ट्रक ओनर एसोसिएशन के सदस्यों ने लोहरदगा किया मौके पर ट्रक एसोसिएशन के सदस्यों ने दीक्षा कुमारी की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि यह सम्मान न केवल लोहरदगा जिले के लिए बल्कि पूरे झारखंड राज्य के लिए गौरव की बात है।
रिपोर्टर : नेहाल
No Previous Comments found.