लोहरदगा से संज़र अहमद बने झारखंड यूथ कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी, 5107 वोटों से दर्ज की शानदार जीत

लोहरदगा : जिले के कांग्रेसी नेता संज़र अहमद ने झारखंड यूथ कांग्रेस में जनरल सेक्रेटरी (ओपन) पद पर 5107 वोट प्राप्त कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उनकी इस शानदार सफलता से लोहरदगा सहित पूरे कांग्रेस परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल है।

संज़र अहमद की जीत को युवाओं के विश्वास और संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक माना जा रहा है। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर एनएसयूआई लोहरदगा के जिला अध्यक्ष मनौवर आलम ने संज़र अंसारी को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह जीत उनके निरंतर संघर्ष, मेहनत और युवाओं के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि संज़र अंसारी अपने दायित्वों का ईमानदारी व निष्ठा से निर्वहन करते हुए यूथ कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे तथा युवाओं की आवाज को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।
संज़र अंसारी की इस उपलब्धि से न केवल लोहरदगा जिले का मान बढ़ा है, बल्कि यह जीत झारखंड की युवा राजनीति में एक नया उत्साह और ऊर्जा लेकर आई है।

रिपोर्टर : नेहाल अहमद 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.