फहद खान लगातार दूसरी बार बने झारखंड यूथ कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी
लोहरदगा - झारखंड यूथ कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। इस चुनाव में कुड़ू निवासी फहद खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार जनरल सेक्रेटरी पद पर जीत दर्ज की है। झारखंड यूथ कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव का परिणाम बुधवार को घोषित किया गया। जिसमे कुड़ू निवासी फहद खान ने सामान्य श्रेणी में 8,798 मत प्राप्त कर अपने वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। फहद खान की यह लगातार दूसरी जीत मानी जा रही है, जिसे युवाओं के बीच उनकी सक्रिय भूमिका, मजबूत संगठनात्मक कार्यशैली और जमीनी राजनीति में गहरी पकड़ का प्रत्यक्ष परिणाम माना जा रहा है। उनकी जीत से समर्थकों और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।फहद खान की इस सफलता को संगठन को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
रिपोर्टर : नेहाल अहमद

No Previous Comments found.