संगठन की मजबूती और आलाकमान के भरोसे पर बेहतर करने का होगा प्रयास- दानिश अली।
लोहरदगा - जिला के जुझारू और संघर्षशील कांग्रेसी कार्यकर्ता दानिश अली युवा कांग्रेस कमेटी के ऑनलाइन चुनाव में लोहरदगा युवा कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष पद पर ऐतिहासिक जीत दर्ज किया है। दानिश अली ने यूथ जिलाध्यक्ष पद पर मिली ऐतिहासिक जीत का श्रेय कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय और राज्य से लेकर पूरे लोहरदगा जिला के एक-एक कार्यकर्ता को दिया है। नव निर्वाचित यूथ कांग्रेस कमेटी के लोहरदगा जिलाध्यक्ष दानिश अली ने कहा कि जिस भरोसे और विश्वास के साथ हमें लोहरदगा जिले के युवाओं के हक-हुकूक दिलाने हेतु प्रतिनिधित्व करने का जिम्मा दिया गया है, उसपर संगठन और युवाओं के हित में हर वक्त शत-प्रतिशत खरा उतरने और संगठन को मजबूत बनाने में पूरी इमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को लोहरदगा जिला में मजबूती प्रदान करने में अपना सौ फीसदी योगदान देने का प्रयास रहेगा। इधर दानिश अली को यूथ कांग्रेस कमेटी का लोहरदगा जिलाध्यक्ष के पद पर ऐतिहासिक जीत मिलने से बधाइयों का तांता लगा हुआ है। लोहरदगा जिला यूथ कांग्रेस के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष दानिश अली को बधाई देने वालों में पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, विधायक डॉ रामेश्वर उरांव, रोहित प्रियदर्शी उरांव, विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, सामुल अंसारी, विशाल डूंगडूंग, सोशल मीडिया चेयरमैन असलम अंसारी, युनूस अंसारी, तनवीर गौहर,अनीश अहमद खान, जमील अंसारी, जफर इमाम, सेराज खान, रौनक इकबाल, एकरामुल अंसारी, हातिम अंसारी, कबीर अंसारी, राजेंद्र यादव, शेख सादिक, जयवंत कुजूर, खलील अहमद, उल्फत अंसारी व अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।
रिपोर्टर - नेहाल अहमद

No Previous Comments found.