महिलाओं का प्रसव हर हाल में संस्थागत हो: उपायुक्त डॉ ताराचंद

लोहरदगा :  उपायुक्त  डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गई। स्वास्थ्य विभाग के साथ समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने निदेश निर्देश दिया कि जिले में शतप्रतिशत संस्थागत प्रसव हर हाल में हो। यदि कोई महिला जिले के बाहर अन्यत्र प्रसव कराती है तो इसकी भी नियमित मॉनिटरिंग करते हुए इसका रिकार्ड संधारित की जाए। उन्होंने कहा कि घर में प्रसव किसी भी हाल में ना हो। उपायुक्त डॉ ताराचंद ने निदेश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों एवं समाज के अन्य सक्रिय लोगों से समन्वय स्थापित करते हुए महिलाओं का सत प्रतिशत ए एन सी हो यह सुनिश्चित करें। एक भी महिला इससे अछूत न रहे।टीकाकरण की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने कहा कि बच्चों को निर्धारित समय में ही टीकाकरण हो यह सुनिश्चित हो।साथ ही टीकाकरण के लिए समय-समय पर नियमित अंतराल में कैंप लगाकर लोगों को जागरूक किया जाए। 

कुपोषण उपचार केंद्र की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने कहा कि मरीजों को चिन्हित कर समय पर केंद्र तक लाएं। साथ ही यहां इनके खान-पान, साफ सफाई एवं अन्य सुविधाओं का मॉनेटरिंग नियमित रूप से होते रहे।  
उपायुक्त ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सकों को निर्देश दिया कि वह स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं एवं अन्य लाभो से मरीजों के साथ साथ अन्य लोगों को भी अवगत कराए। उपायुक्त ने कहा कि एमओआईसी स्वास्थ्य केंद्र में आए मरीजों को जरूरत के अनुरूप उन्हें एडमिट होने के लिए भी प्रेरित करें। उपायुक्त ने एएनसी के तहत चिन्हित एनेमिक महिलाओं का विशेष मॉनिटरिंग का निर्देश दिया है साथ ही इनको समय-समय पर जरूरत के अनुसार आयरन की गोली एवं अन्य रक्त बढ़ाने वाले आहारों की भी जानकारी देने को कही।जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में इसकी अतिरिक्त टीबी, कुष्ठ रोग, मलेरिया जैसी अन्य विषयों पर चर्चा कर उनको विशेष निर्देश दिया है। 
बैठक में जिले के सिविल सर्जन राजू कच्छप, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का प्रभारी चिकित्सक एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मी मौजूद थे।


रिपोर्टर : नेहाल अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.