देश की अखंडता का प्रतीक है कांग्रेस पार्टी का जन्म- युनूस अंसारी
लोहरदगा : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के झारखंड प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार लोहरदगा जिला के सभी प्रखंडों में कांग्रेस पार्टी का 140वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित कर मनाया गया। इधर जिले के किस्को प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष युनूस अंसारी के मार्गदर्शन में प्रखंड के सभी 9 पंचायतों में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कर कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। प्रखंड अध्यक्ष युनूस अंसारी के द्वारा सबसे पहले किस्को मुख्य चौक पर पार्टी का 140वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित कर मनाया गया। इस दौरान पार्टी का झंडा बुलंद कर कांग्रेस पार्टी के विचारों को अपने संबोधन में प्रखंड अध्यक्ष युनूस अंसारी ने उल्लेख करते हुए कहा कि देश की अखंडता का प्रतीक है कांग्रेस पार्टी का जन्म। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की तरक्की और अमनो अमान हेतु हमेशा मिसाल कायम कर दिखाया है। उल्लेखनीय है कि प्रखंड अध्यक्ष युनूस अंसारी के मार्गदर्शन में पाखर पंचायत अंतर्गत ग्राम तिसिया में स्थापना दिवस झंडोत्तोलन कर मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य प्रखंड अध्यक्ष युनूस अंसारी शामिल हुए और कार्यकर्ताओं में जोश भरने का कार्य कर दिखाया। कार्यक्रम के उपरांत पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू द्वारा उपलब्ध कराई गई कंबल का वितरण गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के बीच में किया गया। मौके पर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र यादव, सोमरा लकड़ा, सुरेंद्र उरांव, गणेश लोहार, जफर इमाम, हदीस अंसारी, खुदी कुमार, नेजाम अंसारी, बीरेंद्र उरांव, सरवर अंसारी, रंजीत लोहरा, साइमन कुजूर, आनंद बैठा, शिवानंद बैठा, नेमल अंसारी, अफजाल अंसारी, चारो भगत, नसीम अंसारी, सेराज खान आदि कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
रिपोर्टर : नेहाल अहमद


No Previous Comments found.