सामुदायिक पुलिसिंग के तहत सुदूरवर्ती इलाक़ो में कंबल वितरण
लोहरदगा : अतिसुदूरवर्तिऔर दुर्गम इलाकों में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में पुलिस प्रशासन की ओर से एक मानवीय पहल देखने को मिली है। सामुदायिक पुलिसिंग के तहत किस्को जोबांग, पेशरार कुडू, सहित अन्य थाना क्षेत्र में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। लोहरदगा पुलिस कप्तान सादिक अनवर रिजवी के निर्देशानुसार किस्को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वेदांत शंकर के नेतृत्व में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत अति सुदूरवर्ती और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के बीच करीब 500 पीस कंबल का वितरण किया गया।बता दें की
घने जंगलों और दूर-दराज़ इलाकों में रहने वाले लोगों तक पहुंचना आसान नहीं होता, लेकिन इसके बावजूद लोहरदगा पुलिस व एस एस बी की टीम चलकर दुर्गम रास्तों को पार करते हुए जरूरतमंदों तक कंबल लेकर पहुंची। मौके पर किस्को एसडीपीओ वेदांत शंकर ने कहा की लोहरदगा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सामुदायिक पुलिसिंग का मुख्य उद्देश्य पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। जंगली और दूरस्थ इलाकों में रहने वाले लोगों को ठंड से राहत पहुंचाना हमारी ख़ास मकशद है। ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा मौके पर एस एस बी किस्को के इंस्पेक्टर मनीष चौबे, जोबांग थाना प्रभारी सुमन मिंज, किस्को थाना प्रभारी मानस कुमार साधू देवदरिया मुखिया कामिल तोपनो 20सूत्री सदस्य राजेंद्र यादव, उप मुखिया रामजीत, कुंवर सिंह,अनूप, सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
रिपोर्टर : नेहाल अहमद

No Previous Comments found.