एकल अभियान द्वारा पांच दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ
लोहरदगा : भंडारा भैंसमुडो भैया गांव में एकल अभियान के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस प्रशिक्षण वर्ग में कुल 35 आचार्यों ने भाग लिया, जिन्हें शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम में अंचल अध्यक्ष श्री सतीश कुमार जायसवाल, अंचल सचिव श्री अरविंद दुबे, उपाध्यक्ष श्री सत्येन्द्र मिश्रा, अंचल अभियान प्रमुख श्री रंजीत यादव,गतिविधि प्रमुख श्री भीम कुमार, प्रशिक्षण प्रमुख श्री रामशरण नायक तथा संच प्रशिक्षण के रूप में श्री बुधन लोहारा, श्री ईश्वर उरांव, श्री धनीज प्रजापति, श्री चंद्रनाथ खेरवार एवं श्री संजय महतो की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि आचार्य समाज निर्माण की मजबूत नींव होते हैं। उनके माध्यम से गांव-गांव में शिक्षा, संस्कार और सेवा भावना का प्रसार होता है। इस प्रकार के प्रशिक्षण वर्ग आचार्यों को अपने दायित्वों के निर्वहन में और अधिक सक्षम बनाते हैं।
प्रशिक्षण वर्ग के दौरान आचार्यों को शिक्षण पद्धति, नैतिक मूल्यों, सामाजिक जागरूकता एवं ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य एकल अभियान के लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने आयोजकों को शुभकामनाएं दीं और प्रशिक्षणार्थियों से इसका अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।
रिपोर्टर : नेहाल अहमद

No Previous Comments found.