जिला के वरिष्ठ संवेदक राज किशोर महतो का निधन, शोक सभा आयोजित
लोहरदगा : जिला के वरिष्ठ संवेदक राज किशोर महतो का आज शनिवार क़ो आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से जिले भर के संवेदकों में शोक की लहर दौड़ गई। संवेदकों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए गहरा दुःख व्यक्त किया।इस दुःखद घड़ी में संवेदक गणों ने शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े रहने का संकल्प लिया तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
जिला संवेदक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष जाहिद अंसारी के नेतृत्व में समाहरणालय मैदान में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में राज किशोर महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
शोक सभा में राजू गुप्ता, अजहर इमाम, गोपी कुरैशी, परमेश्वर महतो, हेमंत साहू, बैजनाथ सहदेव, जाहिद अहमद, साजिद आलम, गुलाम मेहंदी, मोहम्मद शमी, मोहम्मद इरफान, दुखरण साहू, जहांगीर आलम, मनोज चौहान, ओम गुप्ता, मिथुन गुप्ता, एजाजुल, साजिद आलम, अरशद खान विकेश यादव सहित अन्य संवेदक उपस्थित थे।
रिपोर्टर : नेहाल अहमद

No Previous Comments found.