परचम कुशाई के साथ शुरू हुआ हजरत बाबा दुखन शाह (र.अ.) का 101 वां उर्स
लोहरदगा : हजरत बाबा दुखन शाह (र.अ.) की 101 वां उर्स का आगाज सोमवार को परचम कुशाई के साथ आधिकारिक रूप से प्रारम्भ हो गया। अंजुमन इस्लामिया के सदर अब्दुल रउफ अंसारी, सचिव शाहिद अहमद बेलू, नाजिम ए आला अब्दुल जब्बार, कोषाध्यक्ष फिरोज शाह, नाइब सदर हाजी नईम खान, सैयद आरिफ हुसैन, सहसचिव अनवर अंसारी, अलताफ कुरैशी, मुजम्मिल अंसारी, सरवर खान, जामा मस्जिद के इमाम शमीम रिजवी, हाफिज सफीक, कारी शाहिद कुरैशी फिदाई, असगर अंसारी, लुकमान अंसारी, अबुल कलाम तैगी, सज्जाद अंसारी, सिराज अंसारी, मोहम्मद कैश, सगीर अंसारी, खालिद अंसारी, असगर तैगी आदि समेत अंजुमन के अन्य ओहदेदारों व गणमान्य लोगों द्वारा हजरत बाबा दुखना शाह के मजार पर परचम लहराया गया। मौके पर अंजुमन इस्लामिया के सदर अब्दुल रउफ अंसारी ने कहा कि आज परचम कुशाई के साथ हजरत बाबा दुखन शाह (रअ) 101 वां सलाना उर्स मुबारक शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि 13 जनवरी को केरत व नातिया ईनामी मुकाबला दोपहर 10:00 बजे से असर तक होगा। जिसके इंचार्ज जामा मस्जिद व मदरसा कमिटी को बनाया गया है। 14 जनवरी को अहले सुबह 3.00 बजे गुसुल संदल और चादरपोशी सुबह 6:00 बजे अंजुमन इस्लामिया के जानिब से की जाएगी। तत्पश्चात पुलिस प्रशासन की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर व चादरपोशी की जाएगी। सुबह 6:00 बजे से ही कुरआन ख्वानी ख्वाजा गरीब नवाज ट्रस्ट के जानिब से की जाएगी। जबकि बाद नमाज जोहर लंगरखानी होगी। 15 जनवरी को बाद नमाज असर ईद मिलादुननबी और तबर्रूक तकसीम की जाएगी। उन्होंने बताया कि 14 एवं 15 जनवरी की रात महफिल ए कव्वाली का प्रोग्राम है। जिसमें 14 जनवरी की रात महफिल ए कव्वाली, इंटरनेशनल जीटीवी कव्वाल साबरी नेसार जानी (मुंबई) एवं यूट्यूबर कव्वाल चिस्ती मुराद आतिश (कर्नाटक), और 15 जनवरी को इंटरनेशनल कव्वाल उस्ताद चांद कादरी (नई दिल्ली) के बीच होगा शानदार मुकाबला होगा। उन्होंने बताया कि 14 जनवरी के कव्वाली प्रोग्राम का उद्घाटनकर्ता मंजुर अंसारी (अल्पसंख्यक अध्यक्ष झारखंड) एवं झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम मुख्य अतिथि होंगे। जबकि 15 जनवरी की रात कव्वाली प्रोग्राम का उद्घाटनकर्ता पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू एवं बेरमो के माननीय विधायक अनुप सिंह होंगे, जबकि मुख्य अतिथि लोहरदगा लोकसभा के माननीय सांसद सुखदेव भगत होंगे। सदर अब्दुल रउफ अंसारी ने बताया कि प्रोग्राम का लाइव प्रसारण यूट्यूब पर भी होगा, शहर के चार-पांच जगहों पर स्क्रीन लगाए जाएंगे। अंजुमन इस्लामिया के सचिव शाहिद अहमद बेलू ने बताया कि परंपरा के मुताबिक इस उर्स मुबारक का मुख्य संरक्षक लोहरदगा के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी डॉ कुमार ताराचंद और पुलिस कप्तान सादिक अनवर रिजवी होंगे। जबकि संरक्षक एसडीओ अमित कुमार, एसडीपीओ वेदांत शंकर (आईपीएस), एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, डीएसपी (मुख्यालय) समीर तिर्की, सदर सीओ, नगर परिषद के प्रशासक मुक्ति किड़ो, डीएसपी सुधीर प्रसाद, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रत्नेश मोहन ठाकुर सहित सभी थाना प्रभारी होंगे। उन्होंने बताया कि उर्स मुबारक को कामयाब करने के लिए उर्स इंतेजामिया कमिटी के कन्वेनरों में फारूक कुरैशी, जफर इमाम, वासिफ कय्यूम, सरवर खान, मोजम्मिल अंसारी, नेहाल कुरैशी, यासिन कुरैशी, दानिश अली, अब्दुल कय्यूम खान, सरफुल अंसारी, महबुब अंसारी, अब्दुल कादीर अली रहमान, प्रवेल सिद्दीकी, इरसाद आलम आदि दिन रात मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अंजुमन इस्लामिया के खाजीन सैयद फिरोज शाह, नायब सदर हाजी नईम खान, सैयद आरिफ हुसैन बब्लू, ज्वाइंट सेक्रेटरी अल्ताफ कुरैशी एवं अनवर अंसारी तो कार्यक्रम को सफल करने के लिए दिनरात लगे हुए हैं।
रिपोर्टर : नेहाल अहमद


No Previous Comments found.