राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता 2026 पटना में लोहरदगा जिला के बच्चों ने शामिल
लोहरदगा : जिला अंतर्गत सिन्हा प्रखंड के पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सेन्हा एवं झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय पेशरार के बालिकाओं ने पटना के संत डॉमनिक सेवियोस हाई स्कूल, दीघा मे आयोजित दो दिवास दिनांक 18जनवरी से 19 जनवरी को 6th रिपब्लिक कप ऑल इंडिया कराते प्रतियोगिता 2026 मे स्वर्ण पदकों की झड़ी लगा दी । दिनांक 17/01/2026 को जिला कराते संघ लोहरदगा के जिला सचिव सह प्रमुख कोच प्रमुख कोच के नेतृत्व में कुजरा और स्नेहा कस्तूरबा की आयु वर्ग अंडर 11 वर्ष से अंडर 16 वर्ष की कुल 17 बालिका टीम साथ में महिला कोच लक्ष्मी कुमारी पटना के लिए रवाना हुए थे। इनकी विदाई भाजपा के युवा मोर्चा प्रदेश महासचिव अजातशत्रु ने शुभकामनाएं देकर की थी।
17 बालिका करातेकारों ने दोनों ही स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 21 स्वर्ण और 7 रजत पदक जीत कर पूरे लोहरदगा जिले का नाम रौशन किया है । इन खिलाड़ियों द्वारा जीते गए पदकों में काता मे 12 स्वर्ण तथा 6 रजत पदक और कुमिते में 9 स्वर्ण तथा 1 रजत पदक शामिल हैं ।
विजेता खिलाड़ियों के नाम पदक सहित इस प्रकार हैं - मीनाक्षी कच्छप, अनीशा कुमारी और प्रेरणा कुमारी दो दो स्वर्ण पदक, तथा विद्या उरांव, महिमा कच्छप, प्रीति उरांव, सुलेखा उरांव, हिमानी खाखा, रिया कुमारी और करीना कुमारी ने एक एक स्वर्ण और एक एक रजत पदक तथा वर्षा कुमारी आयुषी कुमारी , जानवी कुमारी, साक्षी पन्ना, सोनाली उरांव , नंदिता टोप्पो और मीनाक्षी कुजूर ने एक एक स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। साथ ही सेंसई अमित कुमार सिंह को बेस्ट कोच के रूप में ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
जिला प्रशासन तथा लोहरदगा वासियों के सम्मानित जनता ने इस धमाकेदार जीत के लिए जिला कराटे संघ लोहरदगा के सभी विजेता खिलाड़ियों और कोच को बधाई दी ।
रिपोर्टर : सत्यम कुमार

No Previous Comments found.