लोहरदगा के पाखर बॉक्साइट माइन्स में नंबर हटाए जाने का आरोप पुनः नंबर दिए जाने का मांग
लोहरदगा : किस्को थाना क्षेत्र स्थित पाखर बॉक्साइट माइन्स में वाहन नंबर हटाए जाने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पीड़ित परिवार पुनः नंबर बहाल करने की मांग को लेकर कांटा घर के पास धरने पर बैठ गया है।
मामले में मुन्तजिर अंसारी ने बताया कि उनका वाहन संख्या BHB 6377 पहले पाखर बॉक्साइट माइन्स से लोहरदगा तक संचालन में था। इसी दौरान लोहरदगा बॉक्साइट अनलोडिंग पॉइंट पर एक हादसा हुआ, जिसके बाद उनके वाहन पर मुकदमा दर्ज हुआ और मामला न्यायालय में चला।
न्यायालय से रिहा होने के बाद जब वे वाहन लेकर माइन्स पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि उनके नंबर पर अब कोई अन्य वाहन चल रहा है।
इसके विरोध में पीड़ित परिवार के लोग माइन्स पहुंचे और कांटा घर के पास धरना शुरू कर दिया। परिवार का कहना है कि जब तक कंपनी उनका पुराना नंबर वापस नहीं करेगी, तब तक धरना जारी रहेगा।पीड़ित परिवार ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। फिलहाल स्थिति संतुलन पर है फिलहाल कंपनी प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।इधर कांटा सुबह 7:00 से जाम रहा जिसके बाद किस्को थाना प्रभारी मानस कुमार साधू के द्वारा आपस में समझौता करने का आश्वासन दिए जाने के बाद करीब 2:30 बजे जाम क़ो हटाया गया
रिपोर्टर : निहाल

No Previous Comments found.