लोहरदगा में बालू माफिया का दुस्साहस: CO पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों से पीटा
लोहरदगा : झारखंड में बालू माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे प्रशासन पर हमला करने से भी नहीं कतरा रहे। ताज़ा मामला सेन्हा थाना क्षेत्र का है, जहाँ अवैध बालू खनन रोकने गए अंचलाधिकारी (CO) पंकज कुमार भगत पर माफियाओं ने जानलेवा हमला कर दिया। माफियाओं ने लाठी, डंडे, बेलचा और पत्थरों से हमला किया। अधिकारियों के साथ मारपीट की गई, उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए और पकड़े गए ट्रैक्टर को जबरन छुड़ाकर ले गए।
पुलिसिया कार्रवाई:
घटना के बाद सेन्हा थाना प्रभारी नीरज झा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 26/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है और दावा किया है कि दोषी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। सरकारी तंत्र पर यह हमला सीधे तौर पर कानून को चुनौती है। पुलिस बल अब इन अपराधियों की तलाश में जुटी है।
रिपोर्टर : नेहाल अहमद


No Previous Comments found.