पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, वार्षिक दिवस व स्कूल कन्वेंशन का भव्य आयोजन
लोहरदगा : पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, किस्को में वार्षिक दिवस एवं स्कूल कन्वेंशन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक, खेलकूद एवं शैक्षणिक गतिविधियों की मनमोहक प्रस्तुति देखने को मिली।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनन्दा चंद्रमौलेश्वर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा चित्रकला, विज्ञान मॉडल, साहित्यिक प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विद्यालय विकास पर भाषण, नवाचार विज्ञान प्रदर्शनी, क्विज प्रतियोगिता सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। छात्राओं ने अपने हुनर और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया।इस अवसर पर नवाचार विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने अपने विज्ञान मॉडल और रचनात्मक प्रयोगों को प्रदर्शित किया। साथ ही वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं को शिक्षा, वाद-विवाद, क्विज, खेलकूद, गीत एवं अन्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पदक, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।मौके पर वार्डन संगीता कुमारी साहू, खुशबू कुमारी, आशा एक्का, नम्रता पांडेय, पिंकी देवी, नीलम डांग सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम सफल आयोजन से विद्यालय परिवार में उत्साह और गर्व का वातावरण बना रहा।
रिपोर्टर : नेहाल अहमद

No Previous Comments found.