किस्को पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लाख के इनामी नक्सली रविंद्र गंजू के घर कुर्की-जब्ती

किस्को : लोहरदगा।प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) नक्सली संगठन के खूंखार नक्सली और 15 लाख रुपये के इनामी रविंद्र गंजू के खिलाफ किस्को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रविंद्र गंजू के घर पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, किस्को थाना कांड संख्या 38/19 के तहत यह कार्रवाई की गई। कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया लातेहार जिला क़े चंदवा थाना क्षेत्र बेतर ओ.पी अंतर्गत हेसला   बांझी  टोली  क्षेत्र में की गई। इस दौरान पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती रही पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से फरार चल रहे इनामी नक्सली रविंद्र गंजू के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कुर्की-जब्ती का उद्देश्य नक्सलियों पर दबाव बनाना और उन्हें कानून के दायरे में लाना है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नक्सल उन्मूलन को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा। कुर्की टीम मे सब इंस्पेक्टर बीजय सामद ए एसआई शुकुल देव उरांव सहित पुलिस बल क़े जवान शामिल रहे

रिपोर्टर : नेहाल अहमद 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.