लोहरदगा में होपवेल हॉस्पिटल रांची द्वारा निशुल्क जांच शिविर का आयोजन

लोहरदगा :  होपवेल हॉस्पिटल, रांची के तत्वावधान में एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर 1 फरवरी (रविवार) को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित रहेगा। शिविर का आयोजन प्राथमिक विद्यालय, सोमवार बाजार, अमला टोली, लोहरदगा (पुराना भवन) में किया जाएगा। इस दौरान होपवेल हॉस्पिटल रांची के डॉ. शाहबाज आलम एवं डॉ. नेहा अली द्वारा आम लोगों की विभिन्न बीमारियों की निशुल्क जांच की जाएगी। आयोजकों ने क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों से शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाने की अपील की है।

रिपोर्टर : नेहाल अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.