लोहरदगा में भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस 16 फरवरी को
लोहरदगा - भ्रष्टाचार के विरुद्ध जनजागरण और ठोस कार्रवाई की मांग को लेकर 16 फरवरी 2026 को दोपहर 2:00 बजे होटल केतकी पैलेस,पावरगंज,लोहरदगा में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम भारतीय सूचना अधिकार रक्षा मंच के तत्वावधान में आयोजित होगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शकील अख्तर करेंगे। कार्यक्रम में जिला संरक्षक प्रदीप राणा,जिला सचिव संजय विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुनील राम तथा जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार से जुड़े मुद्दों को सार्वजनिक किया जाएगा तथा इसके विरुद्ध आगे की रणनीति पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी। संगठन की ओर से सभी पत्रकार बंधुओं से निर्धारित समय पर उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है
रिपोर्टर - नेहाल अहमद


No Previous Comments found.