लोहरदगा में प्रधानमंत्री का पुतला दहन, युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
लोहरदगा : दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित AI Summit के दौरान शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कथित गिरफ्तारी के विरोध में लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड अंतर्गत नारी धुर्वा मोड़ चौक में युवा कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मो० दानिश अली ने किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना हर नागरिक का अधिकार है और “लोकतंत्र की आवाज़ को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता।” उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस साथियों की बलपूर्वक गिरफ्तारी लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। विरोध प्रदर्शन में विधानसभा अध्यक्ष असिफ इमाम, जिला उपाध्यक्ष गुलाम जिलानी, NSUI अध्यक्ष मनवर आलम, किस्को प्रखंड अध्यक्ष अकिब अंसारी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान किस्को प्रखंड युवा उपाध्यक्ष आदिल उमर, शाकिर अंसारी, गुलशद अंसारी, दिलनवाज अंसारी, मुराद अंसारी, जियाउद्दीन अंसारी, मनीष उरांव, सतीश भगत, दिनेश राम एवं संतोष कुमार समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संगठन हर अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़ा रहेगा और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान “इंकलाब ज़िंदाबाद” के नारे भी लगाए गए।
रिपोर्टर : नेहाल अहमद


No Previous Comments found.