लकड़बग्घा के हमले में मवेशी की मौत, वन विभाग पर लापरवाही का आरोप
पेशरार : लोहरदगा जिले के अति जंगलवर्ती क्षेत्र पेशरार क़े लावपानी जंगल में लकड़बग्घा के हमले से एक मवेशी की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उस्कार नागाशिया का मवेशी जंगल में चर रहा था। इसी दौरान अचानक एक लकड़बग्घा ने उस पर हमला कर दिया। हमले में मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना करीब पांच दिन पहले की बताई जा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार, घटना की सूचना वन विभाग को दी गई थी, लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी विभाग की टीम घटनास्थल पर नहीं पहुंची है। इसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में जंगली जानवरों की गतिविधि बढ़ गई है, जिससे मवेशियों के साथ-साथ लोगों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है।ग्रामीणों ने वन विभाग से शीघ्र जांच कर पीड़ित पशुपालक को उचित मुआवजा देने तथा इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
प्रशासन की ओर से फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
रिपोर्टर : नेहाल

No Previous Comments found.