लोहरदगा में माहे रमजान की दूसरी जुम्मा की नमाज़ अदा की गई ,मांगी गई अमन-चैन की दुआ

लोहरदगा - पवित्र माहे रमजान के मुबारक अवसर पर शुक्रवार को जिले भर की मस्जिदों में दूसरी जुम्मा की नमाज़ अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में मस्जिदों में पहुंचकर नमाज़ अदा की और मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे की दुआ मांगी। सुबह से ही मस्जिदों में खास तैयारियां की गई थीं। नमाज़ से पहले इमाम साहबों ने रमजान की फज़ीलत, रोज़े की अहमियत और समाज में आपसी सौहार्द बनाए रखने का पैगाम दिया। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना सब्र, इबादत, रहमत और इंसानियत का पैगाम देता है। इस दौरान रोज़ेदारों से जरूरतमंदों की मदद करने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की अपील की गई। जुम्मा की नमाज़ के दौरान मस्जिदों में भारी भीड़ देखी गई। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी। बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है और शाम को इफ्तार की तैयारियों को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है।

रिपोर्टर - नेहाल अहमद 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.