असामाजिक तत्वों को संरक्षण ना दें, त्वरित सूचना प्रशासन को दें : डॉ ताराचंद जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में उपायुक्त ने की अपील

लोहरदगा : उपायुक्त डॉ ताराचदं की अध्यक्षता में आज होली-2026 को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक नया नगर भवन, लोहरदगा में संपन्न हुई। बैठक में सभी प्रखण्डों व शहरी क्षेत्र से आये शांति समिति की सदस्य शामिल हुए। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जिला में सभी धर्मों के लोग निवास करते हैं। सभी धर्मों का सम्मान करना हमारा धर्म है क्योंकि यह देश एक सेक्युलर देश है। हर एक पर्व-त्यौहार सभी लोगों का है और प्रायः सभी लोग एक-दूसरे के पर्व-त्यौहार में स्वेच्छा से शामिल होते हैं। लेकिन इन सब के बीच आपसी सौहार्द्र व प्रेम बनाये रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। कभी भी किसी असामाजिक तत्व को सामाजिक संरक्षण देकर उसका मनोबल नहीं बढ़ाएं नहीं तो एक समय के बाद स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाती है। किसी के संवैधानिक अधिकार का हनन करने का किसी को भी अधिकार नहीं है। अगर कोई लोहरदगा जिला में रहकर वैमनस्य फैलाने की कोशिश करता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी। किसी भी स्थिति में उसे छोड़ा नहीं जाएगा। यह देश त्यौहारों का देश है और सभी धर्म को अपना त्यौहार अच्छी तरह मनाने का अधिकार है।

सभी पर्व-त्यौहार सीखने की जरूरत
उपायुक्त ने कहा कि सभी पर्व-त्यौहारों से हमें सीखने की जरूरत है। हर पर्व-त्यौहार कुछ ना कुछ अच्छी सीख हमें देते हैं जिसे हमें सीखने की आवश्यकता है। पर्व-त्यौहारों में आप सभी सजग रहें और किसी प्रकार का सौहार्द्र बिगाड़ने वालों की सूचना अवश्य दें। 
उपायुक्त ने कहा कि सभी चिन्हित स्थलों पर दंडाधिकारियों व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है। सीसीटीवी व ड्रोन के जरिये असामाजिक तत्वों व अपराधियों पर नजर रखी जायेगी। साथ ही सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। सदस्यों ने खेली होली आज नगर भवन परिसर में शांति समिति के सदस्यों ने उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ सूखी होली खेली। उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने सभी को होली व ईद की शुभकामनाएं दीं।  आज की बैठक में पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने भी पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई से अवगत कराया और होली, रमजान व ईद के अवसर पर जिला प्रशासन की तैयारियों से अवगत कराया। आज इस अवसर पर अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, आईपीएस वेदांत शंकर, जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव उराँव, बिशुनपुर विधायक प्रतिनिधि, एसडीओ अमित कुमार, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, सभी वरीय पदाधिकारीगण व दण्डाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारीगण, पुलिस पदाधिकारीगण, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी व शांति समिति के सदस्य, मीडियाकर्मीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.