उत्क्रमित प्राथमिक मध्य विद्यालय किस्को नदी टोली में हर्षोल्लास के साथ मनी होली
लोहरदगा : जिले के किस्को प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक मध्य विद्यालय नदी टोली में रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर रंग-बिरंगे गुलाल से सराबोर नजर आया और बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य दीपक राम, शिक्षक गोपाल उरांव सहित अन्य शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बच्चों ने होली के गीत गाए और उत्साहपूर्वक एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटी। प्राचार्य दीपक राम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता का पर्व है। हमें इस त्योहार को शांति, सद्भाव और मर्यादा के साथ मनाना चाहिए। शिक्षक गोपाल उरांव ने भी बच्चों को सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल होली मनाने की सलाह दी। विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित इस छोटे लेकिन उल्लासपूर्ण कार्यक्रम ने बच्चों में आपसी प्रेम और एकजुटता का संदेश दिया
रिपोर्टर : नेहाल अहमद

No Previous Comments found.