होली मिलन समारोह में रंगा लोहरदगा गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन, भाईचारे का दिया संदेश
लोहरदगा : लोहरदगा गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन के तत्वावधान में वक्सीडीपा स्थित एसोसिएशन कार्यालय में भव्य एवं रंगारंग होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में ट्रक ऑनर बंधुओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली एवं नववर्ष की शुभकामनाएं दीं तथा सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने होली गीत गाकर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। वक्ताओं ने कहा कि होली रंगों का पवित्र पर्व है, जिसे आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाना चाहिए। सभी ने समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।
समारोह में एसोसिएशन के अध्यक्ष कॅवलजीत सिंह, सचिव मुन्द्रिका यादव, कोषाध्यक्ष अभय सिंह, सह सचिव व्रज सिंह सहित महेंद्र यादव, विजय साहू, संजीव शर्मा, संतोष साहू, शैलेन्द्र सिंह, जीतू सिंह, पवन सिंह, पवन शराफ, मो० वबलू, मजीद आलम, वन्टू साहू, जसवीर एक्का, शंकर प्रजापति, गजाधर महतो, शुकरा उरांव, अनील उरांव, चन्दन सिंह, सुनील साहू सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
चंदवा से भी एसोसिएशन के पदाधिकारी राजेश विश्वकर्मा, मनोज कुमार गुप्ता, मंटू कुमार, दीपक दुबे एवं मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार समारोह में शामिल हुए।
कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ट्रक ऑनर एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति रही, जिससे पूरा परिसर होली के रंग में सराबोर हो गया।
रिपोर्टर : नेहाल अहमद
No Previous Comments found.