किस्को प्रखंड क्षेत्र के जंगलों में आग लगने का सिलसिला शुरू विभाग गहरी नींद में

किस्को : लोहरदगा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जंगल में लगी भीषण आग से वन संपदा को भारी नुकसान होने की आशंका है। आग की लपटों से पेड़-पौधे जल रहे हैं और जंगल में रहने वाले जीव-जंतु भी खतरे में हैं।लोहरदगा जिले के अति जंगलवर्ती किस्को प्रखंड क्षेत्र में तिसिया के पास काशी टांड़ जंगल में आग लगने से  पेड़ पौधे झुलस रहे हैं  बताया जा रहा है कि किस्को से रिचूघुटा मुख्य मार्ग पर तिसिया से महज कुछ मीटर की दूरी पर स्थित काशी टांड़ के जंगलों में महुआ चुनने वाले लोगों द्वारा आग लगा दी गई, जिसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया।देखते ही देखते आग आसपास के जंगलों में फैल गई और चारों ओर धधकती लपटें नजर आने लगीं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आग काफी देर से लगी हुई है, लेकिन अब तक वन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। ऐसे में अगर जल्द आग पर काबू नहीं पाया गया तो जंगल की वन संपदा को बड़ा नुकसान हो सकता है।
फिलहाल आग लगातार फैलती जा रही है और इलाके के लोगों में चिंता का माहौल है। अब देखना होगा कि वन विभाग कब तक सक्रिय होकर इस आग पर काबू पाने के लिए कदम  उठता है

रिपोर्टर : नेहल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.