नूरी व नवाडीह मस्जिद में मिलाद शरीफ का आयोजन, उलेमा को माल्यार्पण कर दी गई विदाई
हरदगा : लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड अंतर्गत नूरी व नवाडीह मस्जिद में मंगलवार को नमाज़-ए-ईशा के बाद खत्म तरावीह के मौके पर मिलाद शरीफ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। मिलाद शरीफ के दौरान हुजूर की शान में नात-ओ-मनकबत पेश की गई तथा उनकी सीरत और शिक्षाओं पर रोशनी डाली गई।उलेमा-ए-कराम ने अपने बयान में लोगों को आपसी भाईचारे, अमन-चैन और इंसानियत के रास्ते पर चलने की नसीहत दी। इस अवसर पर हाफिज आलम राजा हशमती और मौलाना अब्दुल वाहिद को मस्जिद कमेटी एवं सदर सेक्रेटरी सहित गांव के नौजवानों द्वारा माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। साथ ही ईद की सेवई सहित नजराना पेश कर उन्हें विदाई दी गई। कार्यक्रम के अंत में देश और समाज में अमन-चैन तथा खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई। इसके बाद उपस्थित अकीदतमंदों के बीच तबर्रुक भी तकसीम किया गया। कार्यक्रम में मस्जिद कमेटी के सदस्य एवं क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
रिपोर्टर : नेहल

No Previous Comments found.