त्योहारों को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील त्योहार के दौरान अशांति फैलाने वालों का खैर नहीं: थाना प्रभारी मानस
लोहरदगा : जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आगामी रामनवमी, ईद और सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी क्रम में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान किस्को थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी मानस कुमार साधु के नेतृत्व में पुलिस बल क़े साथ क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस जवानों ने मुख्य चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। फ्लैग मार्च के दौरान थाना प्रभारी ने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारा और गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखते हुए त्योहार मनाएं। किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।थाना प्रभारी मानस कुमार साधू ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, फ्लैग मार्च से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है।
रिपोर्टर : नेहाल

No Previous Comments found.