किस्को थाना में रामनवमी को लेकर बैठक, दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश

लोहरदगा : आगामी रामनवमी पर्व को लेकर किस्को थाना परिसर में थाना क्षेत्र के विभिन्न रामनवमी अखाड़ा समिति के सदस्यों एवं प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता किस्को थाना प्रभारी मानस कुमार साधू ने की बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने सभी अखाड़ा समितियों से जुलूस के रूट चार्ट की विस्तृत जानकारी ली तथा निर्धारित मार्ग का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रत्येक अखाड़ा में कितने वॉलिंटियर तैनात रहेंगे, इसकी भी जानकारी ली गई और पर्याप्त संख्या में वॉलिंटियर रखने पर जोर दिया गया, ताकि जुलूस शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। थाना प्रभारी ने कहा कि सभी आयोजक प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की।

बैठक में जुलूस के समय सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, ध्वनि नियंत्रण सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई। मौके पर उपस्थित सभी समिति सदस्यों ने प्रशासन का सहयोग करने का आश्वासन दिया। बैठक में महावीर मंडप सचिव रौशन कुमार, सुधीर लाल नाथ शाहदेव शंकर साहू रामोतार प्रजापति मनोज राम घनश्याम प्रसाद मनोज ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहें

रिपोर्टर : निहाल अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.