जंगल में आग लगने का सिलसिला बदस्तूर जारी है :वन विभाग का प्रयास फेल

लोहरदगा :  जिले के किस्को वन क्षेत्र क़े जंगलों में आग लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बाता दें की महुआ चुनने वाले  लोगों द्वारा लापरवाहीपूर्वक जंगल में आग लगा दी जा रही है, जिससे वन क्षेत्र को भारी नुकसान पहुंच रहा है। वन विभाग द्वारा आग बुझाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विभाग की टीम जंगलों में गश्त कर रही है तथा आग पर काबू पाने के लिए स्थानीय लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं, जिससे स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।वन विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि महुआ चुनने के दौरान जंगल में आग न लगाएं और वन संपदा की सुरक्षा में सहयोग करें। यदि आग लगाने वालों की पहचान होती है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।जंगल में लगातार लग रही आग से पर्यावरण, वन्य जीव एवं ग्रामीण इलाकों पर खतरा मंडरा रहा है।

रिपोर्टर : नेहाल अहमद 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.