शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ रामनवमी पर्व, नूरी नवाडीह में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल

लोहरदगा :  लोहरदगा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रामनवमी का पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया गया। प्रशासन की मुस्तैदी एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से पूरे जिले में त्योहार शांति और भाईचारे के साथ संपन्न हुआ।इसी क्रम में किस्को थाना क्षेत्र में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी का त्योहार मनाया गया। वहीं नूरी नवाडीह गांव में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल देखने को मिली।यहां अंजुमन इस्लामिया नूरी के सेक्रेटरी अब्दुल कुदूस अंसारी एवं खजांची मोबिन अंसारी के नेतृत्व में गांव के नौजवानों द्वारा रामनवमी जुलूस में शामिल लोगों के बीच पानी, कोल्ड ड्रिंक सहित अन्य सामग्री वितरण कर स्वागत किया गया। इस दौरान सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया गया।

वहीं बगडू थाना क्षेत्र, जोबांग थाना क्षेत्र तथा किस्को थाना क्षेत्र में भी रामनवमी का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान किस्को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वेदांत शंकर एवं अंचल अधिकारी अजय कुमार के अगुवाई में किस्को थाना प्रभारी मानस कुमार साधु ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले रखी। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरे क्षेत्र में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।स्थानीय लोगों ने भी आपसी सहयोग और भाईचारे का परिचय देते हुए रामनवमी का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया।

रिपोर्टर : नेहाल अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.