सघन वाहन जांच अभियान में 33 वाहनों पर कार्रवाई, ₹2,07,950 जुर्माना वसूला गया
लोहरदगा : लोहरदगा जिला परिवहन पदाधिकारी के आदेशानुसार बुधवार को कचहरी चौक के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बाइक सहित अन्य बड़े वाहनों की गहन जांच की गई।जांच के क्रम में यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए कुल 33 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चालान काटा गया। इस दौरान कुल ₹2,07,950 दो लाख सात हजार नौ सौ पचास रुपये का जुर्माना वसूला गया।अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह की सघन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।
साथ ही वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, वैध कागजात साथ रखने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित हो सके। मौके पर रोड सेफ्टी इंजीनियर कृष्णा कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
रिपोर्ट : नेहाल अहमद

No Previous Comments found.