बे मौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान,गेहूं की फसल बर्बाद होने की कगार पर
लोहरदगा : जिले में हुई बे-मौसम बारिश ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। पिछले कुछ 3 दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण जिले के विभिन्न क्षेत्रों में किसानों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। विशेष रूप से गेहूं की तैयार फसल खेतों में ही भीगकर खराब हो रही है, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है।जानकारी के अनुसार जिले के किस्को, कुडू, सेन्हा,भंडरा,सहित अन्य प्रखंडों में किसानों ने गेहूं के अलावा चना, सरसों एवं सब्जी की खेती भी की थी। अचानक हुई बारिश के कारण खेतों में खड़ी गेहूं की फसल गिर गई है, वहीं कटाई के लिए तैयार फसल भी भीगकर खराब होने लगी है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।
किसानों का कहना है कि इस वर्ष मौसम की अनिश्चितता के कारण पहले ही खेती प्रभावित रही और अब बे-मौसम बारिश ने बची-खुची उम्मीद भी खत्म कर दी है। कई किसानों ने बताया कि यदि जल्द धूप नहीं निकली तो नुकसान और बढ़ सकता है।किसानों ने प्रशासन से फसल क्षति का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है।
रिपोर्टर : नेहाल अहमद


No Previous Comments found.