अग्रेसन भवन में भाग समिति की बैठक संपन्न, पंचमुखी शिक्षा पर हुई विस्तृत चर्चा

लोहरदगा : अग्रेसन भवन, लोहरदगा में भाग अध्यक्ष श्री नवल किशोर अग्रवाल जी की अध्यक्षता में भाग समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में रांची चैप्टर अध्यक्ष श्री अंचल किंगर, केंद्रीय साहित्य प्रकाशन प्रमुख श्री अमरेंद्र विष्णुपुरी जी एवं लोहरदगा नगर परिषद अध्यक्ष श्री अनिल उरांव जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

बैठक में पंचमुखी शिक्षा, समिति की सक्रियता एवं संगठन को मजबूत बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है, इसलिए कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

इस बैठक उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता:
भाग सचिव श्रीमान दीपक अग्रवाल, भाग संरक्षक श्री दीपक श्रॉफ, भाग कोषाध्यक्ष श्री किशोर कुमार बंका, भाग उपाध्यक्ष श्री धनंजय अग्रवाल, भाग प्राथमिक शिक्षा सचिव श्री जयगोविंद प्रसाद, भाग जागरण शिक्षा अध्यक्ष श्री जयप्रकाश शर्मा, आरोग्य योजना प्रभारी श्री डॉ. कुमुद अग्रवाल।

संवादाता : सत्यम कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.